आदर्श बाल विकास रामलीला सांस्कृतिक समिति द्वारा भव्य रामलीला का आयोजन
आदर्श बाल विकास रामलीला सांस्कृतिक समिति द्वारा भव्य रामलीला का आयोजन उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद की नगरपालिका खोड़ा मकन पुर में दिनांक 3 अक्टूबर 2024 को वार्ड नंबर 30 प्रताप विहार में आदर्श बाल विकास रामलीला सांस्कृतिक समिति द्वारा संचालित भव्य रामलीला में प्रथम दिन के मंचन में बड़े ही मन मोहक अभिनय किया गया मंच का संचालन विशन सिंह नेगी द्वारा किया गया वहीं दूसरी ओर 3 अक्टूबर 2024 के दिन रामलीला में नारद मोह एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्म की लीला का मंचन हुआ जिसमे नारद का किरदार पीतांबर दत्त नैनवाल द्वारा निभाया गया वहीं भोले नाथ शिव का शव किरदार भगत सिंह भाकुनी और मां पार्वती का किरदार कविता भाकुनी द्वारा निभाया गया वहीं लंका के राजा रावण का किरदार नवीन जोशी द्वारा निभाया गया, और कुंभकरण का किरदार महेश पांडे द्वारा निभाया गया, राम भक्त विभीषण जी का किरदार त्रिभुवन पंत, नेट ऑन नाटिका किरदार अनिल व रिचा द्वारा किया गया , अयोध्या नरेश राजा दशरथ , रिषि वशिष्ठ मुनि , महारानी कैकेई , कौशल्या...