भाजपा विधानसभा प्रत्याशी संजीव शर्मा के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
भाजपा विधानसभा प्रत्याशी संजीव शर्मा का ऐतिहासिक जनसमर्थन का प्रदर्शन गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने अपने परंपरागत रोड शो का आयोजन करते हुए भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन किया। इस आयोजन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोड शो की शुरुआत रेलवे रोड बजरिया स्थित गुरुद्वारे से हुई, जहां कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा,राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप, राज्यमंत्री बृजेश सिंह लोकसभा सांसद अतुल गर्ग पूर्व महापौर आशु वर्मा पूर्व महापौर आशा शर्मा, बलदेव राज शर्मा, सरदार इंदरजीत सिंह टीटू आदि सभी ने प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रार्थना की। इसके बाद यह शो घंटाघर , चौपला मंदिर, सिहानी गेट, दुर्गा चौक होते हुए शहीद स्थल नवयुग मार्केट चुनाव कार्यालय पर संपन्न हुआ। इस रोड शो के दौरान बाजार में व्यापारियों एवं क्षेत्र वासियों ने विधानसभा प्रत्याशी संजीव शर्मा एवं अन्य सभी जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया वहीं दूसरी ओर रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब के रूप में उमड़ता हुआ दिखा...