नगरपालिका खोड़ा मकन स्थित श्याम डेयरी में बिक रहीं है फफूंदी युक्त मिठाइयां
जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़

गाजियाबाद की नगरपालिका खोड़ा मकन पुर के दीपक विहार नियर पुलिस चौकी नेहरू गार्डन के पास जानी मानी श्याम डेयरी पर फफूंदी युक्त लड्डू आदि सड़ी हुई मिठाई बिक्री करने की वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

सोसल मीडिया पर वायरल वीडियो में ग्राहक कहता है कि मैं यहां से मिठाई ले गया था जिसे खाते ही हमारी और हमारी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई वहीं दूसरा ग्राहक कह रहा है कि मै लड्डू ले गया था जिनमें फफूंदी लगी हुई निकली थी एक तरफ खोड़ा मकन पुर में घटिया खाद्य पदार्थों की जोरो-शोरों पर हो रही है वहीं दूसरी ओर फूड इंस्पेक्टर कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं या फिर यों कहें कि घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री में क्षेत्रीय फूड इंस्पेक्टर की मिली भगत हो सकती है
Comments
Post a Comment