नोएडा में पुलिस टीम द्वारा लगातार किया जा रहा है पैदल मार्च
नोएडा में पुलिस टीम द्वारा लगातार किया जा रहा है पैदल मार्च
गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री बबलू कुमार के पर्यवेक्षण में तीनों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारीगण द्वारा स्थानीय पुलिस बल, बीडीडीएस टीम, डॉग स्क्वाड, एलआईयू के साथ अपने-अपने जोन के थाना क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखे तथा पुलिसकर्मियों द्वारा भीड़भाड़ वाले मार्किट में सादे वस्त्रों में गश्त की जाये। सड़क पर वाहन यातायात व्यवस्था को बाधित करते हुए पार्क न किये जाये और पुलिस टीम द्वारा बेरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की जाये तथा नियमों का पालन न करने वालो के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाये। सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया है।*
Comments
Post a Comment