दीदी की रसोई ट्रस्ट ने बच्चों/लोगों को कराया निशुल्क भोजन-
गांधी जयंती के अवसर पर बांस-बल्ली मार्केट सेक्टर- 8, नोएडा पर दीदी की रसोई ट्रस्ट ने बच्चों/लोगों को कराया निशुल्क भोजन- गंगेश्वर दत्त शर्मा
इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर सभी शहरवासियों को शुभकामनाएं दी
आज के भोजन का प्रबंध पुलिस विभाग में कार्यरत प्रीति गुप्ता जी के सहयोग से किया गया।
Comments
Post a Comment