शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से हुई पीस कमेटी की मीटिंग

गौतमबुद्धनगर 3 अक्टूबर 2024 को श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी व एडीसीपी सेंट्रल

नोएडा श्री हृदेश कठेरिया के पर्यवेक्षण में एसीपी प्रथम सेंट्रल नोएडा श्री राजीव कुमार गुप्ता द्वारा थाना फेस-3 पर संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई। उनके द्वारा मीटिंग में उपस्थित सभी नागरिको के साथ संवाद करते हुए

उन्हे आगामी त्यौहारों को शांति पूर्वक मनाने व किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में बताया गया। सभी लोगों से अपील करते हुए उन्हे समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे यदि कोई भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।*
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*
Comments
Post a Comment