अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदेव भारद्वाज का हुआ स्वागत
!! जय श्रीराम !!
जय मैथिल ब्राह्मण, जय मिथिला,
श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर ग्रेटर नोएडा गौतम बुधनगर उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित विजय महोत्सव 2024 के अंतर्गत दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामदेव भारद्वाज जी ने महासभा की कार्यकारिणी सहित सहभागिता की।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी द्वारा सभी आगंतुक विप्र बंधुओ को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० रामदेव भारद्वाज जी ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए । महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं रामलीला कमेटी के महामंत्री पंडित सत्यपाल पाराशर व (रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री सतवीर भाटी) जीके नेतृत्व में सभी का भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मूलचंद शर्मा जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित छत्रपाल व्यास जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंडित नरेश कुमार शर्मा जी,
सांस्कृतिक मंत्री पंडित वीरपाल मिश्रा जी, संगठन मंत्री पंडित जयप्रकाश शर्मा जी, पंडित देवीचरण शर्मा,
पंडित सुभाष पाराशर जी, सचिव पंडित भूदेव प्रसाद शर्मा जी, पंडित ऋषि कुमार शर्मा जी,
मिडिया प्रभारी पंडित भारत शर्मा ने सहभागिता की।
Comments
Post a Comment