विधालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर धूमधाम से मनाया गया गांधी जयंती पर्व
विधालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर धूमधाम से मनाया गया गांधी जयंती पर्व
उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के थाना सिंगरामऊ क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमऊ पट्टी के मौजा फिरोजपुर स्तिथि प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीयगान गाकर सुनाया गया तत्पश्चात स्कूल प्रांगण में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को नशामुक्ति से संबंधित नुकसान होने की जानकारियों से अवगत कराया गया और
स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी गई इस मौके पर ग्राम प्रधान पति लाल देव यादव जी , पंचायत विधा कांत शुक्ल, विधालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती पुष्पा देवी , सहायक अध्यापक सूबेदार गुप्ता , प्रवीण प्रजापति, शिक्षा मित्र संतोष कुमार, शिक्षा समिति अध्यक्ष उदय भान मौर्य आदि सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं एवं ग्रामीण लोग उपस्थित रहे जौनपुर से स्वामीनाथ शुक्ला की रिपोर्ट
Comments
Post a Comment