ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार,
ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार,
जनपद गौतम बुद्ध नगर से ग्रेटर नोएडा स्थित पुलिस थाना नॉलेज पार्क कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में 28.11.2024 को सैक्टर 148 मैट्रो के पास पुस्ता की तरफ जाने वाले रोड पर थाना नॉलेज पार्क से वांछित अभियुक्त सुन्दर सिंह पुत्र अमर सिंह को मय 01 तमंचा मय एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना नॉलेजपार्क पुलिस पर मु0अ0सं0 257/2024 धारा 109 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।
दिनांक 28.11.2024 को एक प्राइवेट बस रजि0 नं0 यूपी 85 एफटी 2713 जेवर से परीचौक के लिए आ रही थी जैसे ही बस फ्लाई ओवर के नीचे नॉलेजपार्क 02, थाना नॉलेजपार्क क्षेत्रान्तर्गत पहुँची बस में सवार व्यक्ति हिम्मत सिंह पुत्र श्याम सिंह निर्मल नि0 छपरौली रोड मंगरौली थाना जेवर गौतमबुद्धनगर को अभियुक्त सुन्दर सिंह पुत्र अमर सिंह ने जान से मारने की नियत से तमंचा से गोली मारदी और मौके से फरार हो गया तत्पश्चात घायल व्यक्ति हिम्मत सिंह उपरोक्त को थाना नॉलेजपार्क पुलिस द्वारा ईलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर द्वारा घायल व्यक्ति को खतरे से बाहर बताया है।
Comments
Post a Comment