न्यू दल्लूपुरा में भाकियू संगठन विस्तार अशोक चौधरी बने नोएडा महानगर संगठन मंत्री : अशोक भाटी
न्यू दल्लूपुरा में भाकियू संगठन विस्तार अशोक चौधरी बने नोएडा महानगर संगठन मंत्री : अशोक भाटी
गौतम बुद्ध नगर / नोएडा न्यू दल्लूपुरा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 25 नवंबर को होने वाली ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत के जन जागरण अभियान के तहत भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में न्यू दल्लूपुरा स्थित बारात घर में पंचायत का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक चौधरी रमेश डेढ़ा ने की एवं मंच संचालन जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने किया आपको बता दे कि कार्यक्रम में नोएडा से दर्जनों किसान संगठनों ने एक साथ मिलकर किसानो की लंबित पड़ी मांगों को संयुक्त किसान मोर्चा गौतम बुद्ध नगर के बैनर तले लड़कर किसानों का हक दिलाने की मुहिम छेड़ी है जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया महापंचायत को सफल बनाने हेतु नोएडा जन जागरण अभियान चला कर गांव-गांव मीटिंग कर 25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं श्री अशोक भाटी ने कहा संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर गौतम बुद्ध नगर एक नया कीर्तिमान रचने को तैयार है आप सभी क्षेत्रीय किसानों के मुद्दों को लेकर आगामी 25 नवंबर 2024 को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत होंगी । इस जनजागरण अभियान में सैकड़ो गांवों के पीड़ित किसान भाग लेंगे आप सभी महापंचायत का हिस्सा बन कीर्तिमान रचने में सहभागी बने इस दौरान भाकियू संगठन विस्तार भी किया गया जिसमें अशोक डेढ़ा पुत्र रणवीर चौधरी को नोएडा महानगर संगठन मंत्री की जिम्मेवारी एवं प्रवीण डेढ़ा पुत्र दीपचंद को न्यू दल्लूपुरा की जिला अध्यक्ष अशोक भाटी द्वारा जिम्मेदारी दी गई इस दौरान अन्य युवाओं ने टिकैत संगठन की सदस्यता ली नोएडा महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना , एनसीआर उपाध्यक्ष रविंद्र भगत जी , जिला उपाध्यक्ष धीरेश नंबरदार , बलराज चौधरी , सिंहराज गुर्जर , सुनील भाटी , कालूराम भाटी , रामवीर हवलदार , अनिल अवाना , नवनीत खटाना , सतवीर नेताजी, राजदीप बच्चस , जगत अवाना , दीपक मुंडेल ,नवल सिंह एडवोकेट , धर्मवीर सिंह , अमन सिंह चौहान , दिलदार जंग , सुरेंद्र बेसोया , प्रवीण बाबा, श्याम सिंह चौधरी, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment