गाजियाबाद के जाटव समाज का मिला भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को समर्थन
जाटव समाज का मिला भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को समर्थन
शहर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा का वार्ड नंबर 19 में कार्यक्रम संयोजिका सुमन जाटव के नेतृत्व में भव्य स्वागत के साथ स्थानीय नागरिकों ने समर्थन का ऐलान किया गया।
गाजियाबाद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा का आज वार्ड नंबर 19 में स्वागत एवं समर्थन सभा का आयोजन किया गया, जहां स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन सुमन सिंह जाटव द्वारा किया गया, जिसमें वार्डवासियों का उत्साह और समर्थन देखने लायक था।
इस दौरान सुशील गौतम महानगर महामंत्री भाजपा सहित कई प्रमुख स्थानीय नागरिकों और नेताओं की उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. आकाश वार्ष्णेय, आशीष जाटव, विनोद जाटव, यज्ञदुत जाटव, प्रद्युमन शर्मा, अनिल शर्मा, राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, कलुआ सिंह कश्यप, अनिल भूषण यादव, पार्षद शीतल चौधरी , लवली कौर, मीना गांधी, रिंकी, दीप्ति, राधा, पायल, ज्योति, नीरज, प्रमोद, विनोद, और सुशील शामिल थे। सभी ने संजीव शर्मा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।
संजीव शर्मा ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का यह समर्थन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वह इसे आगे बढ़ाते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
Comments
Post a Comment