भाजपा एवं आर एल डी के समर्थन में कोट गांव में हुई जनसभा


भाजपा एवं आर एल डी के समर्थन में कोट गांव में हुई जनसभा 

 गाजियाबाद के कोटगांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आरएलडी के समर्थकों ने मिलकर भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा के समर्थन में  महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया। सभा का नेतृत्व अभिषेक मोंटी चौधरी ने किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए बागपत क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान को आमंत्रित किया गया।
सभा के दौरान डॉ. सांगवान ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा की नीतियों और विकास के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा दल है, जो सबको साथ लेकर समाज के हर वर्ग के लिए समर्पित होकर काम करता है और क्षेत्र के समग्र विकास के बारे में सोचता है।
उन्होंने सभी से अपील की कि भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए अपने मत का उपयोग करें और एक मजबूत एवं विकासशील सरकार बनाने में योगदान दें। सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने संजीव शर्मा के पक्ष में समर्थन जताते हुए जनता से भी अपील की कि वे इस चुनाव में भाजपा को चुनकर विकास की प्रक्रिया को और तेज़ करें।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जाट समाज , क्षेत्रवासी, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे, जिन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम