खोड़ा में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग , कोई जनहानि नहीं
खोड़ा में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग , कोई जनहानि नहीं
उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद की नगरपालिका खोड़ा मकन पुर के वार्ड नंबर- 6 मधु विहार के एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग जाने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है मकान में फोटो फ्रेमिंग का कारोबार चल रहा था वहीं दूसरी ओर कुछ आस पड़ोस के निवासियों का कहना है कि शाम छः के
बाद से ही कुछ अजीब तरीके की स्मैल तो आ रही थी आठ बजे के करीब जब आग ने बिकराल रुप ले लिया तब जाकर क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया वहीं दूसरी ओर सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की करीब आठ दस गाड़ियों ने आग पर काबू पाया गगन मंच समाचार पत्र के सीनियर संवाददाता द्वारा पूंछ तांछ में मकान मालिक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि करीब करीब आठ दस लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है परमपिता परमेश्वर की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई है
Comments
Post a Comment