आदर्श मार्डन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस ,
आदर्श मार्डन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस , 
गाजियाबाद की नगरपालिका खोड़ा मकन पुर के वार्ड नंबर 12 शिव पार्क , शिव विहार स्थित आदर्श मार्डन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन देवेन्द्र गिरि के नेतृत्व बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस एवं बाल दिवस के शुभ अवसर पर आदर्श मार्डन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा कागज़ की बैस्टेज, व्यर्थ पालोथिन आदि से अपनी कलाकारी की प्रस्तुति कर विभिन्न प्रकार के गुलदस्ते बना कर स्कूल के प्रधानाचार्य के समक्ष पेश किए वहीं दूसरी छात्राओं ने तरह-तरह के स्वादिष्ट खाने के व्यंजन बनाकर स्कूल प्रांगण में स्टोल लगाकर स्कूल के चेयरमैन एवं अध्यापकों, अध्यापिकाओं तथा स्कूल प्रांगण में बालदिवस कार्यक्रम में आये अविभावकों एवं अतिथियों को यह दिखाया कि आदर्श मार्डन पब्लिक स्कूल में शिक्षा पाकर हम विधार्थी लोग कामयाबी की राह की बढ़ रहें हैं
इस शुभ अवसर पर मौजूद स्कूल के चेयरमैन मा देवेन्द्र गिरि, प्रबंधक मैनेजर आशू गिरि वार्ड नंबर 12 शिव पार्क से सभासद पं राजेश शर्मा, सभासद नागेंद्र सिंह चौहान, अमित शर्मा, उपेंद्र मिश्रा, ईश्वर दयाल शर्मा संस्थापक एवं सीनियर संवाददाता गगन मंच समाचार पत्र, नीलम शर्मा मुख्य संपादक गगन मंच समाचार पत्र, डाक्टर शुक्ला, आदि सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय समाजसेवी , खोड़ा इकाई के भाजपा कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राओं के अविभावकों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
Comments
Post a Comment