बड़े ही धूमधाम से मनाया गया दीदी की रसोई ट्रस्ट का तीसरा स्थापना दिवस

गौतम बुद्ध नगर / नोएडा के सेक्टर 19 स्थिति सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में दीदी की रसोई ट्रस्ट का तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया बताते चलें आपको कि दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमति रितु सिन्हा जी वीते बत्तीस वर्षों से समाज हित में सदैव अग्रसर रहतीं थीं
जैसे कि गरीबों वेसहाराओं के बच्चों की शिक्षा , गरीबों में भोजन वितरण, सिलाई कढ़ाई सेंटर चलाना गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराना , आदि में मदद के लिए सदैव तत्पर रहतीं हैं
बताते चलें आपको कि वर्तमान में श्रीमती रितु सिन्हा जी दीदी की रसोई ट्रस्ट के माध्यम से प्रत्येक दिन नोएडा के विभिन्न स्थानों पर एवं मंदिरों के सामने जाकर सैकड़ों गरीब बच्चों को भोजन वितरण करती रहती है
वहीं दूसरी ओर गौतम बुद्ध नगर के दिग्गज समाज सेवी भी रितु सिन्हा जी की बहुत ही प्रशंशा करते हुए दिखे मुख्य अतिथि के रूप में विजयपाल सिंह अथिति नबाब सिंह नागर पूर्व विधायक नोएडा एवं पूर्व सिंचाई मंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश , विमला वाथम पूर्व विधायक नोएडा भाजपा, अशोक श्रीवास्तव , सुरेश अग्रवाल , संजय वाली , गंगेश्वर दत्त शर्मा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के रूप में सविता देवी , गीता देवी , पूजा देवी , इंदू देवी , विनोद शर्मा , गुड़िया देवी , आदि काफी संख्या में समाजसेवियों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
Comments
Post a Comment