विधानसभा उपचुनाव चुनाव में ब स पा प्रत्याशी
को कैलाश नगर की जनता का मिला भरपूर समर्थन

गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी पी एन गर्ग के समर्थकों द्वारा कैलाश नगर में गांधी चौक के पास जबरदस्त मीटिंग हुई जबरदस्त भीड़ को देखकर प्रत्याशी को भी भरपूर जोश आ गया , मीटिंग में शामिल हुए सभी मतदाताओं से आने वाली 20 तारीख को वोट देने की अपील की, और क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने का वादा किया, वहीं विधानसभा प्रत्याशी पी एन गर्ग के साथ पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय समसुद्दीन साहब ने भी कैलाश नगर में 20 तारीख को हाथी के सामने वाला बटन दबाकर वोट डालने की अपील की, उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा 56 सीट पर बीएसपी का प्रत्याशी जीतेगा तो आने वाली 2027 में बहन कु मायावती जी को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता ,बसपा के प्रत्याशी पी एन गर्ग को मुस्लिम एवं जाटव समाज का भरपूर समर्थन मिल रहा है ,दलित समाज का 95000 हजार वोट केवल बसपा के प्रत्याशी को मिलने जा रहा है ओ वी सी समाज की सभी जातियां बसपा के प्रत्याशी के साथ लाममंद हो चुकी है, वहीं सैन समाज का लगभग 30000 वोट बसपा के प्रत्याशी पी एन गर्ग को आने वाली 20 नवंबर को सैन समाज के नेताओं के प्रयास से डलवाया जाएगा, क्योंकि बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दयाराम सैन ,सैन समाज से हैं और भारतीय सैन समाज के प्रदेश अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी के स्टार प्रचारक बाबूलाल सैन राजकुमार सैन विजय कुमार सैन बहुजन समाज पार्टी एवं समाज के जाने पहचाने चेहरे हैं , जिनको बहुजन समाज पार्टी ने अपने संगठन में महत्वपूर्ण स्थान दे रखे हैं, अन्य किसी पार्टी ने सैन समाज को राजनीति में हिस्सेदारी देने का कार्य नहीं किया है, भाजपा सपा में सैन समाज का कोई भी ऐसा नेता नहीं नजर आ रहा है ,जो समाज में जाकर वोट मांगने की हैसियत रखता हो, इसलिए इस चुनाव में सैन समाज एकजुट हो गया है, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी की जीत निश्चित है ,
Comments
Post a Comment