मेरा ईमान, महिलाओं का सम्मान , सरकार का नारा रहा विफल , महिलाओं के साथ घर में घुसकर की मार पीट एवं अभद्रता , मामले को पुलिस रफा दफा करने में लिप्त

मेरा ईमान, महिलाओं का सम्मान , सरकार का नारा रहा विफल , 
महिलाओं के साथ घर में घुसकर की मार पीट एवं अभद्रता , मामले को पुलिस रफा दफा करने में लिप्त 

बताते चलें आपको कि मामला यू पी के जिला बदायूं के थाना उसैत क्षेत्र की पुलिस चौकी कटरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पथरामई का है। बताते चलें आपको कि पथरामई निवासी नारायण देवी शर्मा धर्मपत्नी पप्पू शर्मा एवं उक्त गांव के ही रहने वाला राजू उर्फ राजेश्वर कश्यप पुत्र रामप्रकाश कश्यप एवं सोनी धर्म पत्नी राजेश्वर ने नारायण देवी शर्मा को घर में अकेली देख कर उसके घर में घुसकर लाठी डंडों से जान लेवा हमला कर दिया चीख-पुकार सुनकर नारायण देवी शर्मा की चौदह वर्षीय बेटी कामिनी शर्मा बचाने के लिए आई तो उसके ऊपर भी लाठी डंडों से उसे चोटिल कर जिससे कामिनी शर्मा के हाथ की हड्डी में फैक्चर हो गया है घटना 29 अक्टूबर 2024 धनतेरस वाले दिन सुबह करीब आठ बजे की है 
लेकिन थाना प्रभारी उसैत द्वारा आज तक घटना स्थल का आज तक जायजा नहीं लिया गया है पुलिस चौकी कटरा प्रभारी मनोज धामा की मांने तो मामला 12 नवंबर 2024 में दर्ज हुआ है 
और एफआईआर कापी एवं मैडिकल रिपोर्ट थाना प्रभारी द्वारा आज तक पीड़ित परिवार को मुहैया नहीं कराई गई है वहीं दूसरी ओर आरोपी राजेश्वर पीड़ित परिवार को बराबर जान से मारने की धमकी दे रहा है सूत्रों के मुताबिक राजेश्वर का कहना है कि समझौता नहीं किया तो अभी मारपीट कम की है समझौता नहीं किया तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा वहीं थाना उसैत पुलिस राजेश्वर का पूरा साथ दे रही है 




Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम