भाजपा ने किया संगठन पर्व सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक चुनाव की कार्यशाला का आयोजन*


भाजपा ने किया संगठन पर्व सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक चुनाव की कार्यशाला का आयोजन* 
गाजियाबाद में बीजेपी के संगठन पर्व में सक्रिय सदस्यता अभियान के सम्पन्न होने के उपरान्त संगठनात्मक चुनाव की समीक्षा और आगे के दिशा निर्देश के लिए गाजियाबाद मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में शुक्रवार को जिला महानगर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गाजियाबाद के मुख्य चुनाव अधिकारी सिद्धार्थ नाथ सिंह मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। 
उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की। नवनिर्वाचित विधायक संजीव शर्मा ने अध्यक्षीय प्रस्तावना देते हुए बताया महानगर में संगठन पर्व से जुड़े सभी अपेक्षित कार्यों को लगभग पूर्ण कर लिया गया है। सदस्यता अभियान और संगठनात्मक अन्य कार्यों को समय समय पर बखूबी अंजाम दिया गया है। संगठन पर्व के तहत आगामी चुनाव प्रक्रिया के लिए बीजेपी महानगर गाजियाबाद ने करीब 2100 से ज्यादा बूथों पर गठन की प्रक्रिया को लगभग पूर्ण कर लिया है।
मुख्य वक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपने संबोधन में बताया इस बार बीजेपी ने संगठन में युवाओं को अहमियत देने के मकसद से उम्र सीमा को भी तय किया है। गाजियाबाद को अध्यक्ष दिसम्बर में और उत्तर प्रदेश को नए साल में बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। ये मानो कार्यशाला के माध्यम से बीजेपी में संगठन की चुनावी एक्सरसाइज शुरू हो गई है।
गाजियाबाद में आईटीएस सभागार में हुई बीजेपी जिला स्तरीय बैठक में तय किया गया है कि  1 दिसम्बर तक सभी बूथ कमेटियां गठित कर ली जाएंगी। इसके बाद मंडल और जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा, फिर कहीं जाकर नए जिला महानगर अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगेगी। बीजेपी के नए संगठन में जातीय बैलेंस बनाने के साथ-साथ एक मजबूत सोशल इंजीनियरिंग बनाने की रणनीति है।
जिला महानगर गाजियाबाद के संगठन चुनाव प्रक्रिया की मॉनिटरिंग एवं पूर्ण देख रेख के लिए इलाहाबाद के विधायक पूर्व केंद्रीय मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है।बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को संगठनात्मक चुनाव में उत्तर प्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा हर तीन जिलों पर एक केंद्रीय पर्यवेक्षक तय किया गया है। विनोद तावडे एक दिसंबर को उत्तर प्रदेश संगठन चुनाव के संबंध में लखनऊ में आयोजित होने वाली बैठक में शिरकत करेंगे, जब तक पार्टी बूथ कमेटियां पूरी तरह गठन कर करने की तारीख तय की गई है। इसके अलावा बीजेपी ने इस बार संगठन में मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के उम्र लिमिट तय की है।
संगठन कार्य अवधि के अनुसार बीजेपी प्रदेश सहित जिला महानगर संगठन का कार्यकाल पूरा हो चुका है और उनकी जगह पर नए अध्यक्ष का चुनाव होना है। इससे पहले बीजेपी सभी बूथ कमेटी का गठन करने में लग गई है जिसके लिए 30 नवंबर की टाइम लाइन रखी गई है। गाजियाबाद में लगभग 2100 बूथों पर गठन होना है, जिसमें 80 फीसदी बूथों पर कमेटियां गठित हो चुकी हैं, जबकि बाकी बची बूथ कमेटियों का गठन 1 दिसम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद फिर एक से 15 दिसंबर के बीच मंडल अध्यक्ष और 16 से 30 दिसंबर तक जिला महानगर अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया चलेगी। इस कार्यशाला के बाद बीजेपी 1 और 2 दिसम्बर को कार्यशालाएं आयोजित करेगी।
आईटीएस में आयोजित कार्यशाला के दौरान बीजेपी संगठन को नए रूप देने और सामाजिक समीकरण साधने का प्लान बनाया गया है
उन्होंने बताया बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने संगठन में युवाओं को अहमियत देने के लिए एवं उम्र सीमा को तय करते हुए मंडल अध्यक्ष की आयु 35 से 45 वर्ष के बीच और जिलाध्यक्ष की आयु 45 से 60 वर्ष के बीच का निर्णय लिया है। ऐसे में साफ है कि बीजेपी 45 साल से ऊपर के उम्र वालों को मंडल अध्यक्ष नहीं बनाएगी और न ही 60 साल से ज्यादा उम्र वालों को जिला महानगर अध्यक्ष की कमान सौंपेगी। बीजेपी ने तय किया है कि दो बार मंडल अध्यक्ष रहने वाले नेताओं को तीसरी बार मंडल अध्यक्ष नहीं बनाएगी। इसके अलावा बीजेपी ने जिला अध्यक्ष के लिए तय किया है कि जिला महानगर अध्यक्ष की कमान उसे ही मिलेगी, जो 7 से 8 साल तक संगठन में काम करने का अनुभवी होगा। इसके अलावा मौजूदा समय में बीजेपी के संगठन में किसी पद पर हो ,उसे ही पार्टी जिले महानगर का अध्यक्ष बनाएगी।
बूथ कमेटी में बड़ा बदलाव किया गया है।बीजेपी बूथ स्तर पर मजबूत होने के लिए ही 11 सदस्यीय कमेटी गठित कर रही है, जिसमें दो सक्रिय सदस्य को रखना जरूरी है। बीजेपी ने एक बूथ अध्यक्ष, एक बूथ सचिव, एक लाभार्थी प्रमुख और एक वॉट्सएप ग्रुप का प्रमुख होगा। इसके अलावा बाकी बूथ सदस्य होंगे। बीजेपी ने रणनीति बनाई है कि एक विधानसभा क्षेत्र में 4 बूथ अध्यक्ष होंगे तो वो सभी अलग-अलग जातियों से होंगे। 
बैठक में यह भी कहा गया कि महिलाओं और दलितों की सहभागिता बढ़ाने पर बीजेपी खास ध्यान देगी ताकि राजनीति में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। बैठक में साफ तौर पर कहा गया है कि बीजेपी कोई परिवारवादी पार्टी नहीं, बल्कि परिवार भाव से चलने वाली पार्टी है. बीजेपी दलित और महिलाओं को संगठन में जगह देकर भविष्य की राजनीति को साधने की स्ट्रैटेजी है।
बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव राज शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, अध्यक्ष एवं विधायक संजीव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सरदार एसपी सिंह, 
डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, प्रदीप चौधरी, बॉबी त्यागी, इंदु जौहरी, संजय रावत, धीरज शर्मा, संजीव झा, संदीप त्यागी, चमन चौहान, संजीव चौधरी, गुंजन शर्मा, कुलदीप त्यागी, विनय चौधरी, संजय कांत शर्मा, बीएल गौतम, सुरेन्द्र नागर, सुनील यादव, उदिता त्यागी, अनिता शर्मा, मोनिका पण्डिता, प्रियंका प्रियदर्शनी, प्रतीक माथुर, सचिन डेढ़ा, पंकज भारद्वाज, मनोज यादव सहित सभी मंडल अध्यक्ष प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम