आटा चक्की कारोबारी की रिटायर फौजी ने गोली मारकर हत्या कर दी, मामला मैनपुरी के मुहल्ला युदवंश नगर का है
आटा चक्की कारोबारी की रिटायर फौजी ने गोली मारकर हत्या कर दी,
मैनपुरी में रिटायर्ड फौजी शिशुपाल यादव ने एक आटा चक्की मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार आटा चक्की मालिक रवि कुमार शर्मा भाई दूज मनाने जा रहा थे इसी बीच गाड़ी निकालने को लेकर रिटायर्ड फौजी यादव से कहा सुनी हो गयी मामला इतना तूल पकड़ गया कि रिटायर फौजी शिशुपाल यादव ने अपनी लाइसेंसी राइफल से दो गोलियां मार कर आटा चक्की मालिक की हत्या कर दी त्योहार के दिन हुए इस हत्याकांड से आटा चक्की मालिक रवि कुमार शर्मा के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से दो राउंड फायरिंग की। इसके बाद राइफल लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। लेकिन, पुलिस टीम ने रिटायर्ड फौजी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र है।
Comments
Post a Comment