मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो को सफल बनाने में जुटे मंत्री नरेंद्र कश्यप




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो को सफल बनाने में जुटे मंत्री नरेंद्र कश्यप

रामनगर से लेकर प्रताप विहार तक किए कार्यक्रम

गाजियाबाद : 
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 16 नवंबर को विजयनगर इलाके में रोड शो है। यह मुख्यमंत्री का पहला रोड शो है, जो लाइन पार इलाके में हो रहा है। रोड शो को सफल बनाने और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव शर्मा को विधानसभा उपचुनाव में विजई बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी लगातार कार्यक्रम कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप गाजियाबाद में भी एक्टिव मोड पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी के रोड शो को सफल बनाने और भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा के लिए वोट मांगने का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि मतदान के प्रतिशत बढ़ने पर ध्यान दिया जाए, मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा तो संजीव शर्मा की जीत का मार्जिन भी बढ़ेगा। इस दौरान उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और रालोद का गठबंधन सफल साबित हो रहा है और 23 नवंबर को जो परिणाम आएंगे, उसमें भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी। 

कई कार्यक्रम कर मांगे भाजपा के लिए वोट
 भारतीय जनता पार्टी इन दिनों एक ही नारा लगा रही है कि कमल का फूल खिलाना है, हर घर में जाना है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप गांधीनगर रामनगर में भाजपा महानगर पिछड़ा मोर्चा द्वारा प्रत्याशी संजीव शर्मा के लिए आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। 
यहां हिमांशु सेन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नरेंद्र कश्यप उपस्थित रहे  साथ ही गली नंबर 3 अकबर बहरामपुर में राहुल यादव के कार्यक्रम में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भाग लिया। तो भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा के लिए वोट मांगे। वहीं प्रताप विहार गेट नंबर- 9 सेक्टर -11 में ओमप्रकाश कश्यप के यहां कार्यक्रम में नरेंद्र कश्यप पहुंचे और उन्होंने कश्यप समाज को एकजुट करने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव शर्मा को विजय बनाने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो में भीड़ जुटाना का संकल्प लिया। साथ ही माधवपुर रेलवे स्टेशन के निकट बृजभूषण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी मंत्री नरेंद्र कश्यप उपस्थित रहे और भाजपा के लिए वोट मांगे। 

भाजपा और लोकदल का गठबंधन सफल रहेगा :  नरेंद्र कश्यप
 उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप का कहना है कि जिस प्रकार से लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन सफल हुआ था, ऐसे ही परिणाम विधानसभा उपचुनाव में भी देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा है कि भाजपा की जीत होगी और रालोद के प्रत्याशी भी विजई होंगे। दोनों ही दल एक दूसरे का भरपूर सहयोग कर रहे हैं।
भाजपा महानगर ओबीसी के अध्यक्ष मनोज यादव का भी कार्यक्रम आयोजित करने में सराहनीय सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम