शिव शक्ति धाम मंदिर में पहुंचे समाज की आवाज ट्रस्ट के अध्यक्ष पप्पू त्रिपाठी

तन मन धन से छठि महापर्व मनाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा व्यवस्था
गाजियाबाद की नगरपालिका खोड़ा मकन पुर के वार्ड नंबर 24 अनिल विहार स्थित शिव शक्ति धाम मन्दिर में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया
छठि महापर्व बता दें आपको कि शिव भक्ति धाम मन्दिर परिसर में मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं मंदिर के पुजारी श्री दीनानाथ जी महाराज के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए पूजा अर्चना करने के लिए व्यवस्था की जाती है
वहीं शिव शक्ति धाम मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर डूबते हुए सूर्य नारायण एवं उगते हुए सूर्य नारायण को अर्घ्य देकर सभी के लिए मंगल कामना की, इस शुभ अवसर पर समाज की आवाज ट्रस्ट के अध्यक्ष पप्पू त्रिपाठी ने शिव शक्ति धाम मन्दिर परिसर में पहुंच कर श्रद्धालुओं के पूजा अर्चना करने के लिए व्यवस्था बनाने में तन मन धन से सहयोग किया
Comments
Post a Comment