सेंट हुड कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने किया स्कूल का नाम रोशन
सेंट हुड कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने किया स्कूल का नाम रोशन
गौतम बुद्ध नगर / ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी क्षेत्र के विधानगर स्थित सेंट हुड कान्वेंट स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्रों ने खेल प्रतियोगिता मे पदक जीतकर अपने विद्यालय एवं माता पिता का नाम रोशन किया। 22 और 23 नवंबर 2024 को नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग, गौतमबुद्धनगर द्वारा आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेंट हुड कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने असाधारण प्रदर्शन किया। और दृढ़ता के साथ, हमारे छात्रों ने उत्कृष्ट उपलब्धियों के साथ जिला स्तर के लिए क्वालीफाई करके हमें अपने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। वहीं दूसरी ओर स्कूल के छात्र वंश भाटी ने 800 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक और लंबी कूद में रजत पदक हासिल किया। वही छात्र अंश भाटी ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। तथा श्रीयांश मित्तल ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्र रुद्र प्रताप ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अर्जित करके अपना प्रदर्शन किया। छात्र वंश पाल ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 200 मीटर दौड़ में रजत, ऊंची कूद में स्वर्ण और लंबी कूद में रजत पदक जीता। विद्यालय अपने युवा चैंपियंस को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई देते हैं और आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हैं। चमकते रहो, सेंट हुड के सितारे। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर आशा शर्मा ने सभी होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Comments
Post a Comment