महानगर के 11 मंडलों में मंडल चुनाव अधिकारी द्वारा मंडल चुनाव प्रक्रिया हुई सम्पन्न


महानगर के 11 मंडलों में मंडल चुनाव अधिकारी द्वारा मंडल चुनाव प्रक्रिया हुई सम्पन्न 
गगन मंच न्यूज़ 

जनपद गाजियाबाद में भाजपा संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत  महानगर के 11 मंडलों में मंडल चुनाव अधिकारी ने पहुंचकर मंडल चुनाव प्रक्रिया को पूरा करते हुए मंडल अध्यक्ष के लिए इच्छुक कार्यकर्ताओं के फार्म भरवा कर जमा किए। मंडलों में आवेदन पत्रों की संख्या 1 से लेकर 9 तक की संख्या में जमा किए गए। महानगर के शेष 9 मंडलों में कल मंडलों से आवेदन पत्र मांगते हुए मंडल चुनाव की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा ।
जिन मंडलों में चुनाव हुआ उनमें मुरादनगर देहात में चमन चौहान मुरादनगर शहर में अनुज कश्यप गोविंदपुरम में रनीता सिंह, राजनगर में मोनिका पंडिता,  भोपुरा में धीरज शर्मा शालीमार गार्डन में वीरेश्वर त्यागी बृज विहार में पूर्व महापौर आशु वर्मा वसुंधरा में बॉबी त्यागी खोड़ा में सचिन डेढ़ा खोड़ा मकनपुर संजयकांत शर्मा नंदग्राम में राजीव त्यागी क्रॉसिंग में अनीता शर्मा शहर मंडल में सुनील यादव मंडल चुनाव अधिकारी बनकर पहुंचे और आवेदकों के आवेदन पत्र जमा कराए। मंडलों में निर्णय हेतु महानगर चुनाव अधिकारी सिद्धार्थ नाथ सिंह गाजियाबाद आकर आगे की और अंतिम प्रक्रिया को पूरा करेंगे। सभी मंडलों से चुनाव अधिकारी द्वारा ले गए आवेदन पत्रों को महानगर के शहर चुनाव अधिकारी गोपाल अग्रवाल एकत्र करके चुनाव अधिकारी को पूर्ण जांच करने के बाद सौंपेंगे किसी भी आवेदन में नियमावली के अनुरूप कोई भी त्रुटि पाए जाने पर आवेदन पत्र को निरस्त करने का भी अधिकार से चुनाव अधिकारी और चुनाव अधिकारी के लिए सुरक्षित कर दिया गया है।  महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया 25 दिसंबर तक सभी मंडलों के अध्यक्षों की सूची घोषित करने की संभावना है। इससे पहले मंडलों से आए सभी आवेदनों की जांच के बाद इनका पैनल बना कर तैयार किया जाएगा। कवि नगर मंडल में चुनाव अधिकारी सरदार एस पी सिंह, लाजपत नगर में मनोज यादव इंदिरापुरम में बलदेव राज शर्मा अर्थला मोहन नगर में राजेश शर्मा प्रताप विहार में संदीप त्यागी विजयनगर में पप्पू पहलवान और गांधीनगर में सुरेंद्र नागर के द्वारा संगठन पर्व 2024 मंडल चुनाव के अंतर्गत वहां के आवेदन पत्र जमा करने के बाद महानगर मंडल चुनाव की प्रक्रिया का प्रथम चरण पूरा हो जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम