नोएडा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 द्वारा देशी तथा,विदेशी,बियर की दुकानों का निरीक्षण किया गया।


 
नोएडा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 द्वारा देशी तथा,विदेशी,बियर की दुकानों का निरीक्षण किया गया।

उत्तर प्रदेश के जनपद  गौतमबुद्धनगर के नोएडा क्षेत्र में आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार ज़िलाधिकारी व ज़िला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 द्वारा भंगेल, एवं भंगेल गेजा रोड रविप्रधान मार्केट एवम् रोहिल्लापुर स्थित,देशी तथा,विदेशी,बियर की दुकानों का निरीक्षण किया गया। साथ ही कैंटीनों की गहनता से चेकिंग की गयी।सभी दुकानों पर नियमों को सुनिश्चित कराने के साथ ही दुकानों पर गोपनीय टेस्ट परचेज करवाया गया, वहीं दूसरी ओर गोपनीय टेस्ट परचेज के दौरान भंगेल बीयर की सरकारी दुकान पर किंगफिशर बीयर की कैन निर्धारित मूल्य 130₹ से 10₹ रुपये अधिक मूल्य पर विक्री  होती पायी गई इस संबंध में अनुज्ञापी को कारण बताओ नोटिस व विक्रेता को ब्लैकलिस्टेड किया गया अब देखना यह होगा कि इस प्रकरण में अनुज्ञापी के विरोध में क्या कार्यवाही होगी।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम