नोएडा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। थाना सेक्टर 63 का मामला
नोएडा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। थाना सेक्टर 63 का मामला
गौतम बुद्ध नगर नोएडा में दिनांक 02.12.2024 को थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलीजेंस एवं बीट पुलिसिंग की सहायता से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त पकंज कुमार पुत्र कौशल प्रसाद को अभियुक्त के वर्तमान निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके द्वारा अपने सह अभियुक्तों के साथ मिलकर फर्जी कॉल सेन्टर के माध्यम से लोगो के मोबाइल नंबर पर फर्जी अपू्रवल लेटर तैयार कर उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजकर उन्हे धनी फाइनेन्स, रिलायन्स फाइनेन्स से लोन दिलवाने एवं एचपी गैस एजेन्सी दिलाने के नाम पर विज्ञापन भेजकर प्रोसेसिंग फीस व हेल्थ इन्श्योरेंस के नाम पर ठगी की जाती थी। जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना सेक्टर-63 नोएडा पर मु0अ0सं0 188/23 धारा 420/406/467/468/471 भादवि व 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त पंकज कुमार को दिनांक 26.04.2023 को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया था। अभियुक्त के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 125/2024 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त के अन्य 02 साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं
Comments
Post a Comment