नोएडा पुलिस व वाहन चोर/मोबाईल फोन स्नैचरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक चोर घायल
नोएडा पुलिस व वाहन चोर/मोबाईल फोन स्नैचरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक चोर घायल
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के नोएडा में दिनांक 29.12.2024 को थाना फेस 3 पुलिस द्वारा पर्थला गोल चक्कर के पास बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये जब पुलिस बल द्वारा उनको रूकने का ईशारा किया गया लेकिन वह दोनों व्यक्ति नहीं रूके और मौका देखकर तेजी से भागने लगे जिसका पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया एवं रूकने के लिए कहा गया,तो बाइक सवार द्वारा अपने को घिरता देख पर्थला गोल चक्कर सर्विस रोड की ओर भागने लगे और मोटर साइकिल अनियंत्रित होने के कारण वहीं गिर गये, जिनमें से एक व्यक्ति द्वारा अवैध तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गया तथा दूसरा व्यक्ति झाडियों व अंधेरे का फायदा उठाता हुआ मौके से फऱार हो गया जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार/घायल व्यक्ति की पहचान इमरान उर्फ चाचा पुत्र करामत निवासी ग्राम शाहपुर रछेडा थाना धनौरा जिला अमरोहा हाल पता ग्राम छिजारसी थाना सै0- 63 नोएडा गौतमबुध्दनगर उम्र 22 वर्ष के रूप में हुयी है। कब्जे से एक तंमचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर तथा एक मोटर साइकिल थाना सेक्टर 20 नोएडा के मु0अ0स0 1631/17 धारा 379/411 भादवि से संबंधित बरामद हुयी है। अभियुक्त इमरान उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Comments
Post a Comment