रंगारंग कार्यक्रम समारोह में मीडिया नई सुबह पुरस्कार से हुई प्रतिभाएं सम्मानित
रंगारंग कार्यक्रम समारोह में मीडिया नई सुबह पुरस्कार से हुई प्रतिभाएं सम्मानित
नई दिल्ली,प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मीडिया नई सुबह उत्कर्ष शिखर अवार्ड 2024 का आयोजन किया गया
बताते चलें आपको कि उत्कर्ष शिखर अवार्ड का आयोजन मीडिया नई सुबह के बैनर तले बड़े गरिमामय ढंग से आईटीओ स्थित राजेंद्र भवन में रविवार 2 दिसम्बर को दोपहर 4 बजे से शाम 8 बजे तक किया गया।
वीते हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मीडिया नई सुबह उत्कर्ष शिखर अवार्ड समारोह में दिल्ली शहर के सर्वश्रेष्ठ वकील, डॉक्टर, टीचर्स,खिलाड़ी, कलाकारों सहित समाज में अप्रतिम योगदान देने वाले विभूतियों एवं समाज सेवकों सहित राजनीतिक हस्तियां, विधायकों, पार्षदों का सम्मान मुख्य अतिथि योगीकवि आचार्य प्रेम भाटिया मुख्य अतिथि रामनिवास पहलवान के द्वारा उनके द्वारा किए गए अब तक के अनुपम कार्यों का यशोगान किया गया। मीडिया नई सुबह उत्कर्ष अवार्ड 2024 में सम्मानित अतिथि के रूप में द्वारका से निगम पार्षद सुनीता राम निवास पहलवान पार्षद , साउथ जोन चेयरमैन संदीप कपूर, पार्षद रविन्द्र नेगी, पार्षद नीलू सिंह, पार्षद शशि चंदना ,समाजसेवी कुंवर विक्रांत चौधरी अलीगढ़ , समाजसेवी जितेंद्र ,समाज , सुनील गर्ग भाजपा नेता, समाज सेवी मृत्युंजय सिंह , हरीश चौहान महतो भागीरथ ,धर्मेंद्र प्रसाद डिप्टी डायरेक्टर, डा0 ज्वाला प्रसाद डायरेक्टर गांधी दर्शन, स्मृति दिल्ली पुलिस जांबाज ऑफिसर किरण शेट्टीस ,समाज सेविका सुनीता निगम ज्योति गौतम , राम अवतार जीआकाशवाणी बॉलीवुड एक्टर चंद्र दुआ आदित्य नोहार सपना शिरसट आदि उपस्थित थे। समारोह में बीच बीच में मधुर फिल्मी गीतों की कड़ी ने दिलकश समा बाँध दिया। महिला चौकी प्रभारी किरण सेठ ने अपने अब तक के कार्यों का कुशल वर्णन करते हुए बदलते दौर में महिला शक्ति के अनुपम आयाम की व्याख्या की। अंत में मीडिया नई सुबह के एडिटर इन चीफ हमवीर सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका आगमन हमें आने वाले समय के लिए नए उत्साह और ऊर्जा से भर देगा। हम आपके कोटि कोटि आभारी हैं।
Comments
Post a Comment