भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पैट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात पुलिस
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पैट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात पुलिस
जनपद गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार, डीसीपी नोएडा श्री रामबदन सिंह व एडीसीपी नोएडा श्री मनीष कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में एसीपी प्रथम नोएडा श्री प्रवीण कुमार सिंह द्वारा थाना सेक्टर-20 क्षेत्रान्तर्गत अटा मार्केट, सेक्टर-18 व आसपास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पैट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये एवं पीआरवी व पीसीआर वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया।
Comments
Post a Comment