सेंट हुड कान्वेंट स्कूल में छात्रों को यातायात के नियमों से कराया अवगत
सेंट हुड कान्वेंट स्कूल में छात्रों को यातायात के नियमों
से कराया अवगत
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा की नगरपालिका दादरी क्षेत्र के विद्यानगर स्थित सेंट हुड कन्वेंट स्कूल में यातायात पुलिस निरीक्षक *राकेश कुमार यादव* ने छात्रों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के संबंध में अत्यधिक जानकारीपूर्ण और प्रभावशाली सत्र दिया। सत्र का आयोजन सेंट-हुड कॉन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर श्री संदीप शर्मा एवं विधालय की प्रधानाचार्या श्रीमती डा आशा शर्मा के नेतृत्व में गया था। वहीं दूसरी ओर यातायात नियमों और सुरक्षा पर मुख्य जानकारी पुलिस निरीक्षक यातायात राकेश कुमार यादव द्वारा दी गई। जैसे कि आपातकालीन नंबर, एम्बुलेंसनंबर , महिला सुरक्षा नंबर, साइबर क्राइम नंबर, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विभिन्न यातायात संकेतों और उनके अर्थों के बारे में छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया भारत में सड़क के दाईं ओर चलने और बाईं ओर गाड़ी चलाने के महत्व से संबंधित अवगत कराया गया सड़कों को सुरक्षित रूप से पार करने के लिए जेब्रा क्रॉसिंग, फुट ओवरब्रिज और भूमिगत सबवे का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। सड़क सुरक्षा के बारे में अवगत कराया गया।
दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा आईएसआई मार्क वाला हेलमेट पहनने को प्रेरित किया 18 वर्ष से कम आयु के छात्रों को मोटर चालित वाहन चलाने पर प्रतिबंध होने की जानकारी दी नियमों का उल्लंघन करने वालों को ₹25,000 का जुर्माना और उनके माता-पिता को 3 महीने की कैद का सामना करना पड़ सकता है।
यह सत्र निश्चित रूप से ज्ञानवर्धक रहा । विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर आशा शर्मा ने इस सत्र के लिए ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर राकेश कुमार यादव का तहे दिल से धन्यवाद दिया।
Comments
Post a Comment