श्रमिकों की कई मांगों को लेकर दिल्ली सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन-

श्रमिकों की कई मांगों को लेकर दिल्ली सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन- 

नई दिल्ली, उपराज्यपाल की मनमर्जी, तानाशाही एवं मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार की श्रमिकों के प्रति उदासीनता, संवेदनहीनता के चलते दिल्ली के मेहनतकशों आवाम के बदतर होते हालात के खिलाफ सीटू दिल्ली राज्य कमेटी के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में दिल्ली  सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत स्थाई एवं ठेका कर्मचारियों ने अपने क़ानूनी अधिकार की हिफाज़त करने, सैलरी का समय से भुगतान करने, समान काम का समान वेतन देने, सरकारी विभागों में रिक्त  पदों को भरने, सभी को पेंशन और स्वास्थ्य उपचार की सुविधा देने इत्यादि मांगों के समर्थन में मुख्य मंत्री और मुख्य सचिव, दिल्ली सरकार के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। 
अभी तो ली अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है,आदि नारे लगाते हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली के अस्पताल, महिला बाल विकास विभाग, दिल्ली सरकार, एनडीएमसी ने भाग लिया। इनका समर्थन दिल्ली औद्योगिक मज़दूर, भवन निर्माण मज़दूर, रेहड़ी पटरी कामगार यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।
  प्रदर्शन को सीटू के राष्ट्रीय सचिव उमेश कुमार ने संबोधन कर आंदोलन को और तीखा करने का आह्वान किया। 
प्रदर्शन को सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य अध्यक्ष कामरेड वीरेंद्र गौड़, महासचिव अनुराग सक्सैना, सचिव मंडल सदस्य सिद्धेश्वर शुक्ला, पी वी अनियन, कमला, पुष्पेंद्र सिंह, सीटू गौतम बुध नगर जिलाध्यक्ष कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा आदि नेताओं ने संबोधित किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार, दिल्ली सरकार व केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा किया। साथ ही गौतम बुध नगर के किसानों पर उत्तर प्रदेश सरकार और गौतम बुद्ध नगर पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे दमन- शोषण व उत्पीड़न को भी रेखांकित किया। और कहां कि हम एकजुट होकर लड़ेंगे और निश्चित रूप से जीतेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम