संगठन अधिकारी ने भाजपा कार्यालय पर सक्रिय सदस्यों की सूची को किया चस्पा

 संगठन अधिकारी ने भाजपा कार्यालय पर सक्रिय सदस्यों की सूची को किया चस्पा

गाजियाबाद, नेहरू नगर स्थित भा ज पा कार्यालय पर 9 दिसंबर संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत भाजपा के सक्रिय सदस्यों की सूची को तैयार कर भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं विधायक संजीव शर्मा ने संगठन सत्यापन अधिकारी मुकेश सिंघल पूर्व अध्यक्ष मेरठ महानगर के साथ सत्यापित कर भाजपा के नेहरू नगर स्थित जिला महानगर कार्यालय पर अंतिम रूप दिया और सूची को चस्पा कराने का काम किया।
पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के क्रम में बैठक में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला महानगर सत्यापन अधिकारी मुकेश सिंघल,  पप्पू पहलवान महासचिव महानगर गाजियाबाद, गोपाल अग्रवाल एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में सक्रिय सदस्य बनने के लिए जमा फॉर्म की जांच पड़ताल की गई।  उपरांत जिला कार्यालय पर सक्रिय सदस्यों की सूची चस्पा करने की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिनमें से तकरीबन 2762 सक्रिय सदस्यों का सत्यापन होने के उपरान्त प्रथम चरण की सूची चस्पा की गई है। वहीं दूसरी ओर 
सूची  चस्पा किए जाने पर अध्यक्ष एवं सदर विधायक संजीव शर्मा के हवाले से जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि प्रथम चरण में अधिकांश फॉर्मो के सत्यापन होने के उपरान्त सक्रिय सदस्यों की सूची चस्पा करने की प्रथम चरण की प्रक्रिया आज पूर्ण हो गई है। इसमें सभी वरिष्ठ एवं प्रतिभावान कार्यकर्ताओं के साथ साथ हर वर्ग के लोगों को समाहित करने का काम किया गया है। सूची में शेष रह जाने वाले  कार्यकर्ता अगली सूची में चस्पा कर दिए जाएंगे। सभी मंडलों में इस सूची की पीडीएफ भेज दी गई है। सभी अपने नाम की सही पुष्टि के लिए मंडल अध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी गिरीश अवस्थी से भी संपर्क कर सकते हैं।दूसरा चरण की प्रक्रिया में सूची में रह गए शेष नाम को जोड़ने का कार्य पूरा करते हुए इस प्रक्रिया को संपन्न कर सूची लखनऊ भेज दी जाएगी। वहीं से सदस्यता का केन्द्रीय सक्रियता संख्या का आबंटन किया जाएगा।
सूची चस्पा किए जाने के दौरान अभियान सह संयोजक संदीप त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, ओम राजपूत, गिरीश अवस्थी, सोनू भाटी,  आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम