नोएडा पुलिस द्वारा चोरी की घटना में प्रकाश में आये 02 अभियुक्त गिरफ्तार,
नोएडा पुलिस द्वारा चोरी की घटना में प्रकाश में आये 02 अभियुक्त गिरफ्तार,
नोएडा के थाना सेक्टर 63 पुलिस द्वारा चोरी की घटना में प्रकाश में आये 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 अवैध चाकू बरामद।दिनांक 18.01.2025 को वादी की तहरीर पर थाना सेक्टर-63, नोएडा पर वादी की कम्पनी से कुछ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा शटर का ताला तोड़कर सोल्डर स्टीक एवं वायर चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 29/2025 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।दिनांक 23.01.2025 को थाना सेक्टर-63, नोएडा पुलिस द्वारा चोरी की उक्त घटना का सफल अनावरण किया गया था तथा घटना में शामिल 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा उसके कब्जे/निशादेही पर चोरी किया गया सोल्डर वायर रोल (कीमत करीब 05 लाख रूपये) बरामद किया गया था। दिनांक 27.01.2025 को उक्त घटना में प्रकाश में आये अन्य 02 अभियुक्त क्रमशः 1-विनय पुत्र बीना 2-रामप्रताप पुत्र रामपाल को गोपनीय सूचना के आधार पर टोयोटो शोरूम के सामने मेट्रो पिलर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध चाकू बरामद किये गये है। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम लोगो ने अपने साथी सुरजीत के साथ मिलकर बी ब्लाक, सेक्टर-63 में एक कम्पनी से शोल्डर वायर चोरी किया था।विनय पुत्र बीना निवासी कुरीया बहरी थाना काठ जिला शाहजहाँनपुर वर्तमान पता बहरामपुर थाना रिपब्लिक क्रासिंग जनपद गाजियाबाद (उम्र 23 वर्ष है )2-रामप्रताप पुत्र रामपाल निवासी पहलोरा थाना कांठ जिला शाहजहांपुर वर्तमान पता 25 फुटा रोड बहरामपुर, थाना रिपब्लिक क्रासिंग जनपद गाजियाबाद (उम्र 30 वर्ष है)।
Comments
Post a Comment