नोएडा पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार,
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर से ग्रेटर नोएडा स्थित थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है उनके कब्जे से समरसेविल की मोटर, इंजन का पंखा, सरिया कुल वजन 01 से 1.5 कुन्तल, 05 गाटर लोहा व एक ओटो रिक्शा बरामद किया है बताते चलें आपको कि दिनांक 13.1.2025 को थाना रबूपुरा पुलिस व जनता के सहयोग द्वारा बीट पुलिसिंग के आधार पर कार्यवाही करते हुए चोरी करने वाले अभियुक्तों 1. मनवीर पुत्र हरिसिंह 2. रिन्कू पुत्र विनोद 3. शकील पुत्र तरीकत 4. गुलफाम उर्फ हब्बल पुत्र खालिद को सैक्टर 18 से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे/निशादेही से चोरी किया गया समरसेविल की मोटर , इंजन का पंखा, सरिया कुल वजन 01 से 1.5 कुन्तल, 05 गाटर लोहा व घटना में प्रयुक्त एक ओटो रिक्शा के साथ बरामद की गयी है। दिनांक 12.1.2025 को अभियुक्तों द्वारा ग्राम कादलपुर मे समरसेविल की मोटर व सरिया आदि चोरी किये थे।
Comments
Post a Comment