ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा गांजा तस्कर व लुटेरे 05 अभियुक्त गिरफ्तार,
20 किलोग्राम गांजा व 5,000 रूपये व 01 बलैनो कार बरामद।*
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की कोतवाली दादरी पुलिस ने दिनांक 13.01.2025 को इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये गांजा तस्कर व लूट करने वाले अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है 1. पंकज पुत्र धर्मवीर सिंह 2. विक्की पुत्र सुभाष 3. अंशुल चंन्दीला पुत्र करन सिंह 4. विनय कुमार पुत्र यशपाल सिंह 5. नितिन पुत्र धर्मवीर सिंह चन्दीला को 20 किलोग्राम गांजा, 5000 रूपये (लूटे हुए) व 01 बलैनो कार बिना नम्बर के साथ रामगढ अण्डर पास के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामद रूपयों के बारे में अंशुल, विनय, नितिन ने बताया कि हम तीनों ने मिलकर करीब 10-11 दिन पहले रामगढ अण्डरपास के पास से एक व्यक्ति को रोककर उससे 22,200/- रूपये लूट लिए थे।
*अभियुक्तों का विवरण*
1. विनय कुमार पुत्र यशपाल सिंह निवासी ग्राम खेरली हफीजपुर थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र 23 वर्ष ।
2. नितिन पुत्र धर्मवीर सिंह चंन्दीला निवासी ग्राम खेरली हफीजपुर थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 20 वर्ष ।
3. पंकज पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी बांजरपुर थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 24 वर्ष ।
4. विक्की पुत्र सुभाष निवासी बांजरपुर थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र 21 वर्ष ।
5. अंशुल चन्दीला पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम खेरली हफीजपुर थाना दनकौर जिला गौतमबुद्धनगर उम्र 20 वर्ष है।
Comments
Post a Comment