बड़े धूमधाम से मनाया गया सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल का 11वां स्थापना दिवस
बड़े धूमधाम से मनाया गया सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल का 11वां स्थापना दिवस
गौतमबुद्ध नगर / ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की नगरपालिका दादरी के विधाननगर स्थित सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल का छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ धूमधाम से 11 वां स्थापना दिवस मनाया गया। बताते चलें आपको कि विद्यालय 14 जनवरी 2014 को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर स्थापित किया गया था। तभी से यह विद्यालय निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस सफलता का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा और मैनेजर संदीप शर्मा को जाता है, जिनकी दिशा-निर्देश में विद्यालय ने यह मुकाम हासिल किया। इसके अलावा, विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों का भी अमूल्य योगदान रहा है।स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय प्रांगण में सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी सदस्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कान्हा जी का जन्मदिवस भी मनाया गया और विद्यालय के प्रत्येक सदस्य ने इस खुशी के मौके को धूमधाम से मनाया।
Comments
Post a Comment