आबकारी टीम द्वारा शराब तस्कर गिरफ्तार, 135 पेटी विदेशी शराब व 01 ट्रक बरामद।
आबकारी टीम द्वारा शराब तस्कर गिरफ्तार, 135 पेटी विदेशी शराब व 01 ट्रक बरामद।
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में दिनांक 29.01.2025 को थाना दादरी पुलिस व आबकारी टीम द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए शराब तस्कर 01 अभियुक्त नीरज श्रीवास्तव पुत्र राधेश्याम श्रीवास्तव को ईस्टर्न पेरिफेरल के लुहारली कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 20 पेटी रॉयल ग्रीन 375 एमएल, 30 पेटी रॉयल ग्रीन 180 एमएल, 20 पेटी ऑफीसर्स चॉइस ब्लू 180 एमएल, 10 पेटी इंपीरियल ब्लू 750 एमएल, 10 पेटी इंपीरियल ब्लू 180 एमएल, 10 पेटी मैकडॉवेल एमएल नम्बर.1 750 एमएल, 35 पेटी मैकडॉवेल नम्बर 1, 180 एमएल (कुल 135 पेटी शराब) व 01 ट्रक रजिस्ट्रेशन नं0 यूपी 15ईटी 2309 बरामद किया गया
Comments
Post a Comment