स्वामी विवेकानंद की 162 वीं जयंती पर 'युवा दिवस' के रूप में संघ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया

 स्वामी विवेकानंद की 162 वीं जयंती पर 'युवा दिवस' के रूप में संघ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया
उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद: में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ श्री कृष्ण भाग, हरनंदी महानगर में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत शारीरिक व्यायाम करते हुए शुरू हुई जिसमें सैकड़ो स्वयंसेवकों ने भाग लिया उसके बाद मुख्य वक्ता गाजियाबाद विभाग के विभाग प्रचारक रोहित जी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को स्वामी जी के आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया तथा संघ के शताब्दी वर्ष के मुख्य कार्यों में से एक कार्य जो विमर्श है उसके लिए युवाओं को अध्ययन व अन्य कार्यों के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में युवाओं ने स्वामी विवेकानंद जी के संदेश 'उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए' को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में मुख्य संयोजक महानगर विद्यार्थी प्रमुख पुष्कर सिंघल व खोड़ा के प्रचारक अनंत रहे। कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति महानगर प्रचारक  ललित शंकर व कार्यालय प्रमुख पंकिल रहे साथ में पंकज, योगेश, भरत, सौरभ, प्रकाश, रणवीर, रामझलक, संजीत, श्यामल, अंश, विवेक, सुनील व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम