महाकुंभ में लगी भीषण आग, करीब 200 टैंटों से बने आशियाने हुए खाक

प्रयागराज के महाकुंभ में लगी भीषण आग, करीब 200 टैंट से बने आशियाने हुए खाक 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 में लगी आग पर काबू पाया गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। सिलिंडर ब्लास्ट के कारण शिविर में आग लगी। तेज हवा के कारण एक टेंट से दूसरे टेंट तक आग बढ़ती चली गई। इस आगजनी की घटना में पहले 25 टेंटों के खाक होने की बात सामने आई है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि नागा संन्यासियों के करीब 200 टेंटों को आग ने अपनी चपेट में लिया है आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने में सफलता पाई गई। आग लगने के कारण सेक्टर 19 के इलाके में धुआं और पानी दिख रहा है। वहीं, इस आगजनी के गीता प्रेस के शिविर से भड़कने की बात सामने आ रही है।
महाकुंभ में आग की घटना को लेकर प्रशासन की टीम ने राहत कार्य को तेज कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर आगजनी की घटना से प्रभावित लोगों के सामने रात को ठहरने की परेशानी होती हुई नजर आ रही है। वहीं, आग के कारणों को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई दावा नहीं किया गया है। आग लगने के कारणों की जांच होगी। एडीजी भानु भास्कर ने कहा है कि कारणों की जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। कारणों की पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट  होने के कारण आग लगी है 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ 2025 के दौरान लगी आग की घटना की जानकारी ली है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को फोन कर घटना के बारे में जानकारी हासिल की। महाकुंभ में आग लगने की घटना के बारे में उन्होंने पूछा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ मेले में मौजूद होने और आग लगने की घटना को लेकर विस्तार से जानकारी दी। पीएम को यह भी बताया गया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें किसी प्रकार के जान माल की क्षति नहीं पहुंची है। इसके बारे में भी पीएम को बताया

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम