नोएडा फेस 2 पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

नोएडा फेस 2 पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल 
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में दिनांक 20.01.2025 को थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा सै0-92 नोएडा रैड लाइट पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गयातो वह नही रूका और तेजी से एनएसईजेड मेट्रो की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा शक होने पर उपरोक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का पीछा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार ग्रीन बेल्ट के किनारे नाले की पटरी की तरफ भागने लगा और एक पुलिस टीम को सामने से भी आता देख और स्वयं को घिरता देखकर उसके द्वारा मोटरसाइकिल को वही गिराकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान ललित पुत्र सुदर्शन निवासी गांव एचोरा, थाना अनूपशहर, जिला बुलन्दशहर उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस और 01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। उपरोक्त बदमाश का काफी बड़ा आपराधिक इतिहास है, जिसके विरुद्ध कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर व जिला बुलन्दशहर के कई थानो में मुकदमे पंजीकृत है। यह फुटपाथ या बन्द पड़ी कम्पनियो में रहता है और मौका पाकर चोरी व लूट की घटनाओं को अन्जाम देता है। बदमाश के बारे में अन्य जानकारी की जा रही है।*


Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम