नोएडा थाना इकोटेक 3 पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार



नोएडा थाना इकोटेक 3 पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

कब्जे से आलाकत्ल 01 हथोडा, 01 धारदार ब्लेड व मृतक का मोबाइल बरामद।*

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 26.01.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि संजय विहार कुलेसरा मे एक व्यक्ति उम्र करीब 50 वर्ष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर अन्य आवश्यक कार्यवाही की गयी। मृतक के परिजनो द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 036/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 03 टीम गठित की गयी। जांच के दौरान पाया कि कोंडली दिल्ली मे रहता था वही पर उसका मकान व एक क्लीनिक था। मृतक ने एक मकान संजय विहार कुलेसरा में भी बनाया हुआ था जिसमे किरायेदार रहते थे तथा एक कमरा अपने लिये रखा हुआ था जिसमे वह कभी कभी आकर स्वयं भी ठहरता था। टीमो द्वारा घटनास्थल पर व आसपास लगे कैमरो को चैक किया गया तो पाया कि मृतक के मकान मे दिनांक 23.01.2025 को एक व्यक्ति अपनी महिला मित्र के साथ किराये का कमरा लेकर रहने के लिये आया था। दिनांक 23.01.2025 को मृतक द्वारा ही उक्त दोनो को किराये के लिये तीसरी मंजिल का कमरा दिखाया गया था। दिनांक 25.01.2025 की रात्रि मे करीब 23.00 बजे मृतक/मकान मालिक दोबारा अपने संजय विहार स्थित मकान पर आया और अपने साथ शराब लेकर आया। मकान पर आने के बाद वह अपने कमरे मे चला गया और उक्त किरायेदार महिला को फोन कर अपने कथित प्रेमी को अपने कमरे मे भेजने के लिये कहा। उक्त महिला द्वारा अपने प्रेमी को मृतक के कमरे मे जाने के लिये बताया कहा गया तो उक्त व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र को भी साथ चलने के लिये कहा। उक्त व्यक्ति व महिला दोनो मृतक के कमरा जो ग्राउन्ड फ्लोर पर ही था पहुँच गये। कमरे मे बैठकर तीनो बात करने लगे इसी बीच मृतक ने किरायेदार से ऊपर कमरे से गर्म पानी लाने के लिये कहा तो किरायेदार ऊपर अपने कमरे से पानी गर्म करके ले आया। मृतक शराब पीने लगा। कुछ देर बाद मृतक जो वह बाजार सेे मछली बनवाकर लाया था खाने लगा और किरायेदार से कहा कि तुम ऊपर से नमक लेकर आओ मछली मे नमक कम है। जब किरायेदार ऊपर चला गया तो मृतक, मौका पाकर किरायेदार महिला के साथ बदतमीजी व अश्लील हरकत करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर मृतक ने महिला का मंुह दबा दिया तभी अचानक किरायेदार वापस आ गया और मृतक को अपनी महिला मित्र के साथ जबरदस्ती अश्लील हरकर करते देख उसने मृतक को ऐसा करने से मना किया और अपनी महिला मित्र को बचाने लगा तो मृतक द्वारा किरायेदार के हाथ की अंगुली मे काट लिया। मृतक नशे की हालत मे होने के कारण किरायेदार के साथ हाथापाई करने लगा। इसी बीच किरायेदार ने अपनी महिला मित्र को उपर अपने कमरे मे भेज दिया। चूंकि मृतक पेशे से एक डॉक्टर था तो मृतक के पास धारदार ब्लेड व अन्य उपकरण कमरे मे रखे हुए थे। मृतक द्वारा अपने बैड के गद्दे के नीचे से एक धारदार ब्लेड निकालकर किरायेदार के ऊपर हमला किया गया जिससे किरायेदार ने खुद के बचाया तो उसके हल्की फुल्की खरोंच आयी। किरायेदार ने मृतक से उसका ब्लेड छीनकर मृतक के शरीर पर हमला किया तथा आवेश मे आकर मृतक के बेड के नीचे पडे हथोडे से मृतक के सिर पर वार कर दिया जिससे मृतक बेड पर गिर गया तथा उसके सिर से खून निकलने लगा। किरायेदार हडबडाहट मे अपने कमरे मे पहुँचा तथा अपना महिला मित्र के साथ अपना सामान लेकर 26.01.2025 की रात्रि मंे करीब 01.00 बजे वहाँ से भाग गया। आज दिनांक 29.01.2025 को अभियुक्त इम्तियाज पुत्र हनीफ नि0 ग्राम बडारागंज थाना पडरोना जनपद कुशीनगर उ0प्र0 उम्र करीब 44 वर्ष को आलाकत्ल 01 हथोडा व 01 धारदार ब्लेड व मृतक के मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका अपने पति के साथ झगडा होने लगा तथा महिला करीब 1 वर्ष पूर्व अपने पति को छोडकर पुणे में अपनी बहन-बहनोई के पास जाकर रहने लगी जहाँ पर महिला के बहनोई द्वारा अपने दोस्त के माध्यम से महिला की जान पहचान इम्तियाज से करवाई थी। इम्तियाज व महिला दोनो ने एक दूसरे के मोबाईल नंबर बदल लिये तथा एक दूसरे से बाते करने लगे तथा दोनो मे नजदीकियाँ बढ गयी थी। इम्तियाज ने कुछ समय पहले गुरुग्राम में भी नौकरी की थी तो इम्तियाज की जान पहचान अपनी कम्पनी मे ही नौकरी करने वाले एक दोस्त के माध्यम से मृतक से हुई थी। कुछ दिन पूर्व ही दोनो ने नोएडा मे रहकर नौकरी करने का फैसला किया था। इम्तियाज ने अपने साथ नौकरी करने वाले दोस्त के पास फोन किया किन्तु उसने इम्तियाज का फोन नही उठाया था जिस कारण इम्तियाज ने मृतक से सम्पर्क किया और मृतक के पास आया था।


Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम