सीबीएसई द्वारा एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित*
सीबीएसई द्वारा एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र स्थित दादरी के सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में सीबीएसई द्वारा लाइफ स्किल्स (एडवांस्ड) पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न स्कूलों से 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यशाला में डॉ. निशी फोगाट (जादुई पिटारा) और श्रीमती वाग्मिता त्यागी (प्राचार्या, गार्गी गर्ल्स स्कूल, मेरठ) ने संसाधन व्यक्तियों के रूप में अपने ज्ञान और अनुभव साझा किए। उन्होंने लाइफ स्किल्स के महत्व और इन्हें व्यवहारिक जीवन में कैसे लागू किया जा सकता है, इस पर गहराई से चर्चा की। वहीं दूसरी ओर कार्यशाला अत्यंत रोचक और प्रेरणादायक रही। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी बताते हुए कहा कि उन्होंने नई तकनीकों और दृष्टिकोणों के बारे में बहुत कुछ सीखा, जिसे वे अपने जीवन और पेशेवर क्षेत्र में उपयोग कर सकते हैं।सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल की प्राचार्या डॉ आशा शर्मा ने इस सफल आयोजन के लिए संसाधन व्यक्तियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।
Comments
Post a Comment