चौधरी चरण सिंह गेट पर धूमधाम से मनाया गया 76 वें गणतंत्र दिवस किया गया ध्वजारोहण
गगन मंच संवाददाता
गाजियाबाद / उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद की नगरपालिका खोड़ा मकन पुर के वार्ड नंबर -6 महालक्ष्मी गार्डन एवं वार्ड नंबर 15 प्रकाश नगर के बीच पूर्वी दिल्ली मयूर मयूर विहार फेज तीन के वार्डर पर चौधरी चरण सिंह मार्ग पर चौधरी चरण सिंह गेट पर 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस वर्ष 26 जनवरी को हम अपना 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, यानी हमारा नगरपालिका देश अब गणतंत्र के रूप में 76वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है गणतंत्र दिवस के मौके पर चरन सिंह गेट पर देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया
, जिसमें देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को देशभक्ति गीतों से जनता को सराबोर कर दिया। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राजा वर्मा ( पूर्व अध्यक्ष,किसान मोर्चा भाजपा उत्तरप्रदेश ) के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण कर देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम का संचालन संस्थान के पूर्व महामंत्री मुकेश चौधरी किया इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजा वर्मा जी ( पूर्व अध्यक्ष,किसान मोर्चा भाजपा उत्तरप्रदेश ) श्री अभिषेक चौधरी ( अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका खोड़ा मकन पुर ) नवनीत गुप्ता ( जूनियर इंजीनियर जलकल विभाग नगरपालिका खोड़ा मकन पुर ,) श्री आनंदकुमार मिश्रा ( थाना प्रभारी खोड़ा ) चौधरी हरेंद्रसिंह सिंह अध्यक्ष महाराजा सूरजमल जाट समाज उत्थान संस्था , श्री योगेन्द्र सांगवान महासचिव , महाराजा सूरजमल जाट समाज उत्थान संस्था , श्रीमती कविता चौधरी अध्यक्ष महिला विंग , महाराजा सूरजमल जाट समाज उत्थान संस्था , अनुज चौधरी कोषाध्यक्ष , महाराजा सूरजमल जाट समाज उत्थान संस्था , मुकेश चौधरी पूर्व महासचिव महाराजा सूरजमल जाट समाज उत्थान संस्था, चौधरी किरन पाल सिंह , परवीन चौधरी, पिंटू चौधरी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे
Comments
Post a Comment