सेंट हुड कन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

सेंट हुड कन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा  क्षेत्र की नगरपालिका दादरी क्षेत्र के विधाननगर स्थित सेंट हुड कन्वेंट स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल के चेयरमैन श्री संदीप शर्मा एवं विधालय की प्रधानाचार्या श्रीमती डा आशा शर्मा द्वारा देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधालय की प्रधानाचार्या डा आशा शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 26 जनवरी को हम अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, यानी हमारा देश अब गणतंत्र के रूप में 76वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।
वहीं दूसरी ओर गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय में देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। वहीं दूसरी ओर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा और मैनेजर संदीप शर्मा ने ध्वजारोहण कर देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके अलावा, विद्यालय के एनसीसी कैडेटों और विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्या ने गणतंत्र दिवस का महत्व समझाते हुए विद्यार्थियों को इसकी ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्ता के बारे में बताया।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम