नोएडा पुलिस एवं स्थानीय निवासियों द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत किया गोष्ठी का आयोजन
दृष्टिगत किया गोष्ठी का आयोजन
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आगामी गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत डीसीपी नोएडा श्री रामबदन सिंह के द्वारा एडीसीपी नोएडा श्री मनीष कुमार मिश्रा एवं एसीपी 3 सुश्री ट्विंकल जैन के साथ थाना सेक्टर 113 क्षेत्रांतर्गत सुपर टेक केपटाउन में स्थानीय सोसाइटी निवासियों, आरडब्लूए पदाधिकारियों व मेंटीनेंस विभाग के कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें उनके द्वारा आरडब्लूए सोसाइटी एवं स्थानीय निवासियों को सुरक्षा के दृष्टिगत सोसायटी/फ्लैट में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सिक्योरिटी गार्ड को नियुक्त करने तथा सोसाइटियों में किराए पर निवास करने वाले किरायेदारों के सत्यापन कराए जाने के संबंध में एवं उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।*
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*
Comments
Post a Comment