लवली पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण कर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
लवली पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण कर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
गाजियाबाद / उत्तर प्रदेश की नगरपालिका खोड़ा मकन पुर के नवनीत विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल में धूम धाम से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में विद्यालय के चेयरमैन डॉ अजीत कुमार झा,प्रबंधिका सुमन झा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।समारोह में छात्रा छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।छात्रों द्वारा रंग बिरंगी झांकी,देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रा छात्राओं को मेडल वा प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया गया।इस अवसार पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ अजीत कुमार झा ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश गुलामी की बेड़ियों से मुक्त जरूर हो गया था लेकिन देश की शासन व्यवस्था को चलाने के लिए हमारे पास अपना संविधान नहीं था। संविधान के बगैर देश को नहीं चलाया जा सकता। ऐसे में तब एक संविधान सभा का गठन किया गया और संविधान बनाया गया। इसमें निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर की सबसे अहम भूमिका रही। संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा। गहन विचार विमर्श, मंथन, कई बैठकों के बाद बनाए गए इस संविधान को देश में 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया और भारत को लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश के रूप में घोषित किया गया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हमें अपने उन पुरखों को भी नमन करना चाहिए, जिन्होंने ऐसा संविधान रचा, जो भारतीय जनमानस और जनजीवन के लिए जरूरी है। इतिहास उनके इस अवदान को कृतज्ञतापूर्वक याद रखेगा। मैं आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन कर श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया।वही विद्यालय की प्रबंधिका सुमन झा ने कहा कि यह भी सच है कि आजादी मिलने और संविधान लागू होने के इतने बरसों बाद भी आज भारत अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा, नक्सलवाद, आतंकवाद, गरीबी, बेरोजगारी, लिंग भेद, अशिक्षा जैसी समस्याओं से लड़ रहा है। हम सभी को एक होकर इन समस्याओं को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। भारत को जब तक इस समस्याओं से बाहर नहीं निकालते तब तक स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा नहीं होगा। आज हमारे पास दुनिया का सबसे बड़ा मानव संसाधन है, इसलिए अगर हम सब देशवासी एक होकर इन समस्याओं से लड़े तो भारत बहुत जल्द विकसित देशों की गिनती में गिना जाएगा।इस अवसार पर विद्यालय के सहायक प्रबंध निदेशक अजय कुमार झा ने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन हम संकल्प लें कि हम देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे। देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने की दिशा में काम करेंगे। अपने साथ दूसरे के अधिकारों का भी ध्यान रखेंगे।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य के पी सिंह ने सभी का धन्यवाद किया।इस अवसार पर पुरुषोत्तम झा,सुष्मिता,पूनम रावत,सन्ना,सोनिया,साधना पांडेय,दया,चारु शर्मा,कुमकुम चौहान,पिंकी,हनी,ज्योति,अंकिता,राजकुमारी,अलीशा,सब्नूर,अर्चना,सुख देवी,रीता राजा सहित सैकड़ों छात्रा छात्राएं वा अभिभावक मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment