नोएडा पुलिस व बदमाश के साथ हुई पुलिस मुठभेड में बदमाश घायल
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में दिनांक 18.01.2025 को थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा पुश्ता रोड पर चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। जिसको पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया, तो वह व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपी ने अपने पास मौजूद अवैध अस्लाह से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त गोली लगने के कारण घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज तिवारी उर्फ राहुल (उम्र 29 वर्ष), निवासी बी-1/1089 जेजे कालोनी मदनपुर खादर थाना कालिन्दी कुंज दिल्ली के रूप में हुई। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नं0- एचआर 29 वाई 9781 बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल दिल्ली से चुराई थी जिसके संबंध में थाना गोविन्दपुरी, साउथ ईस्ट, दिल्ली पर ई-एफआईआर पंजीकृत है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी करते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।*
Comments
Post a Comment