दिल्ली की मोती नगर विधानसभा चुनाव प्रभारी बने, संजीव शर्मा , विधायक गाजियाबाद सदर

दिल्ली की मोती नगर विधानसभा चुनाव प्रभारी बने, संजीव शर्मा विधायक गाजियाबाद सदर 
 
दिल्ली विधानसभा में स्टार प्रचारक गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग के आह्वान और भाजपा महानगर अध्यक्ष, सदर विधायक एवं प्रभारी दिल्ली मोती नगर विधानसभा संजीव शर्मा, मुरादनगर विधानसभा विधायक एवं प्रभारी रिठाला विधानसभा दिल्ली अजीत पाल त्यागी के परिश्रम की पराकाष्ठा से प्रेरणा पाकर भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने नवीन शाहदरा दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक जितेन्द्र महाजन  की जीत का बीड़ा उठाकर टीम सहित घर-घर सम्पर्क, जनसंवाद , क्षेत्र भ्रमण करते हुए पीएम मोदी के संकल्प पत्र को जन-जन तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। 
दिल्ली में इस बार भाजपा सरकार,मोदी की दरकार के नारे के साथ भाजपा सरकार की नीतियों के प्रचार प्रसार में आज रोहताश नगर पहुंचे प्रदीप चौधरी, पंडित अशोक भारतीय, सौरभ यादव, अमित रंजन, सोनू भाटी को रोहताश नगर विधानसभा केंद्रीय चुनाव प्रभारी संजय कुमार द्वारा तीन चुनौती पूर्ण बूथ 18,19 और 20  का आबंटन कर कमान सौंपने पर क्षेत्र की जनता से फिर इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र महाजन को भारी वोटों से जिताने की अपील और विशेषकर बूथ बूथ पर मातृ शक्ति को वंदन कर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर महिला समृद्धि योजना के तहत मोदी जी की गारंटी के स्वरूप 2500 रुपए प्रतिमाह देने का प्रमाण पत्र महिलाओं को सौंपा। इस दौरान दिल्ली मंडल संगठन की ओर से अध्यक्ष संजय पांचाल, महामंत्री पंकज गुप्ता, प्रवीण सिंघल साथ में मौजूद रहे।  प्रचार के दौरान स्थानीय महिलाओं ने कहा इस बार रोहताश नगर ही नहीं अपितु सम्पूर्ण दिल्ली क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, ईमानदारी पूर्वक विकास एवं समृद्धि के आधार पर जनता भाजपा प्रत्याशियों को ही जिताने का मन बना चुकी है। आप-दा सिर्फ झूठे वादे करती है, झूठे जुमलों की सरकार है। इन्होने पंजाब की महिलाओं से किए वादे आज तक पूरे नहीं किए। दिल्ली में इस बार भाजपा सरकार। मोदी की गारंटी पर ही इस बार दिल्ली की जनता वोट करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम