नोएडा पुलिस द्वारा झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों का कराया सत्यापन
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था श्री शिवहरी मीना के पर्यवेक्षण में आगामी गणतंत्र दिवस एवं कुंभ मेले के दृष्टिगत चलाये जा रहे ऑपरेशन पहचान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी व अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा श्री हृदेश कठेरिया के पर्यवेक्षण में एसीपी प्रथम सेन्ट्रल नोएडा श्री राजीव कुमार गुप्ता के द्वारा थाना फेस 3 पुलिस टीम के साथ थाना फेस 3 क्षेत्र के अंतर्गत फुट पैट्रोलिंग करते हुए सैक्टर 67 की झुग्गी झोपडी में रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हेतु सत्यापन कराया गया।
उनके द्वारा कॉलोनियों में रहने वाले किरायदारों/काम करने वाले व्यक्तियों का भी सत्यापन कराया गया तथा सभी मकान मालिकों से अपील की गयी है कि किसी भी किरायेदारो को बिना सत्यापन के किराये पर कमरा न दिया जाये और यदि किसी मकान मालिक द्वारा बिना सत्यापन के किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को किराये पर रखा जाता है, तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।*
Comments
Post a Comment