सामाजिक एकता का संदेश देता है खिचड़ी पर्व–प्रदीप चौधरी

सामाजिक एकता का संदेश देता है खिचड़ी पर्व–प्रदीप चौधरी 
उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के शहर भर में 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं, एवं समाजसेवियों व सनातन प्रेमियों के द्वारा बढ़-चढ़कर खिचड़ी प्रसाद वितरण  कार्यक्रमों जगह-जगह आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में बच्चों से लेकर संस्था ,संगठन के सभी सदस्यों की सहभागिता जगह जगह देखने को मिली। खिली धूप में बड़ी संख्या में खिचड़ी प्रसाद पाने वालों तथा आयोजकों ने धूप के शिकाई का आनंद भी लिया। भाजपा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष डी.एन. सिंह ने परिवार जनों के साथ खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन संजय नगर सैक्टर 23 में किया। इसमें भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा और भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी सहित अन्य समाजसेवी भी सेवा कार्यों में मौजूद रहे। प्रदीप चौधरी ने बताया की मकर संक्रांति खिचड़ी पर्व के रूप में सामाजिक एकता का संदेश देता है। इस पर्व से जुड़ना और सहयोग करना युवा पीढी में सनातन संस्कृति के प्रति नई दिशा प्रदान करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम