भाजपा नेता के पिता को नेताओं एवं मंत्रीगणों ने दी श्रृद्धांजलि*

भाजपा नेता के पिता को नेताओं एवं मंत्रीगणों ने दी श्रृद्धांजलि* 

उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल के पूजनीय पिताजी स्वर्गीय राजवीर सिंह जी का स्वर्गवास 15 जनवरी 2025 को हो गया था। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि समाज और पार्टी के सभी वर्गों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। बताते चलें आपको कि स्वर्गीय राजवीर सिंह जी एक सरल, विनम्र और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने जीवन में समाजसेवा और अपने मूल्यों से सभी को प्रेरित किया। उनका सादा जीवन और ऊंचे विचार के लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ गए हैं। उनका निधन से समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।स्वर्गीय राजवीर सिंह जी की रस्म पगड़ी एवं श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन गुरुवार, 23 जनवरी 2025 को उनके पैतृक गांव खेड़ा गदाई, तहसील ऊन, जनपद शामली में आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पार्टी कार्यकर्ता और स्वर्गीय राजवीर सिंह जी के शुभचिंतको ने एकत्र होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके पुत्र अभिषेक बेनीवाल और मोहित बेनीवाल का ढांढस बढ़ाया। श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के सभी चौधरी खाप ,उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, पूर्व मंत्री , जनप्रतिनिधि गण, प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, प्रधान सहित हज़ारों कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी श्रृद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे।श्रृद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, मंत्री हरि सिंह ढिल्लों, मंत्री कपिल अग्रवाल, मंत्री यशपाल सैनी, प्रदेश मंत्री वसंत त्यागी, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, गाजियाबाद सदर विधायक संजीव शर्मा पूर्व मंत्री सुरेश राणा, चेयरमैन कृष्ण वीर सिंह चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, प्रधान ज्ञानेंद्र मलिक, ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी, सहकारिता प्रमुख प्रताप चौधरी,  मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, अमित रंजन, अनुज पंडित, विकास डागर, पंकज भारद्वाज, सोनू भाटी सहित सैकड़ों नेता, पदाधिकारीयों ने भी श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।मोहित बेनीवाल ने अपनी और उनके परिवार की ओर से इस दुखद घड़ी में सभी के समर्थन और प्रार्थनाओं के लिए आभारी व्यक्त किया। उनके पिता स्वर्गीय राजवीर सिंह जी का निधन उनके परिवार और समाज के लिए एक गहरी क्षति है। उनकी स्मृति और उनके आदर्श सभी परिवारजनों के दिलों में सदा जीवित रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम